Home Featured पत्रकारों ने दिया मानवता का परिचय, सड़क पर घायल पड़ी गाय का करवाया इलाज।
Featured - मुख्य - April 14, 2022

पत्रकारों ने दिया मानवता का परिचय, सड़क पर घायल पड़ी गाय का करवाया इलाज।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित समाहरणालय के सामने एक गाड़ी की ठोकर से एक गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई और घंटो तक चिलचिलाती धूप में सड़क पर तड़पती रही। किसी ने भी उसकी मदद को आगे आना जरूरी नहीं समझा। लोग उसके नजदीक आते और देख कर आगे बढ़ जाते थे। लेकिन उसी रास्ते से गुजर रहे कुछ पत्रकारों और कुछ आम लोगों को यह सब देखा नहीं गया। किसी तरह से उसे समय पर इलाज उपलब्ध करवाने केलिए पशु विभाग को फोन किया गया और फिर पानी की व्यवस्था कर घायल गाय को पानी पिलाने का प्रयास किया गया। पशु विभाग के डॉक्टर को भी बुलाया गया। डॉक्टर ने घायल गाय को इंजेक्शन लगाया तो उसकी तबीयत में सुधार की आशा जग गई।

दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई पशु घायल सड़क पर तड़पता रहे और अधिकांश लोग उसे यूं ही छोड़ दें। लेकिन मानवता अभी भी कुछ लोगों में जिंदा है चाहे वह किसी

Advertisement

भी क्षेत्र का व्यक्ति हो। जिसके दिल में दया और इंसानियत होती है वह जरूर आगे आते हैं और अपने स्तर से प्रयास करते हैं। उसी का उदाहरण गुरुवार को भी दिखा।

घायल गाय की मदद में युवा पत्रकार नीरज एवं चिंटू के साथ सरफ़राज़ आलम आदि का अहम योगदान रहा। उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर घायल गाय के उपचार केलिए अपना हाथ बढ़ाया। सबने मिलकर सबसे पहले गाय को सड़क से उठाकर किनारे में रखा और छांव की व्यवस्था की।

मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली और उन्होंने जब यहां पहुंच कर देखा तो बुरी तरह से

Advertisement

घायल गाय बेहोश सड़क किनारे पड़ी थी। तत्काल गाय को इंजेक्शन लगाया गया। उम्मीद है जल्द स्वस्थ हो जाएगी।

उन्होंने कहा जिन्होंने घायल गाय की सूचना दी है, उन्होंने वास्तव में मानवता का परिचय दिया है। इसी तरह से सभी लोगों को जब कभी ऐसे हालात नजर आए, अपनी ओर से प्रयास करने चाहिए और घायल पशुओं की जानकारी विभाग को समय पर दी जानी चाहिए, ताकि समय रहते उसकी जान बचाई जा सके।

Share