
Home Featured रफीगंज में छह लड़कियों के जहर खाने की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर माले ने निकाला आक्रोश मार्च।
रफीगंज में छह लड़कियों के जहर खाने की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर माले ने निकाला आक्रोश मार्च।
दरभंगा: औरंगाबाद के रफीगंज में छह लड़कियों के जहर खाने व चार की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर

गुरुवार को भाकपा (माले) ने आक्रोश मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च बहादुरपुर प्रखण्ड के योगियारा से फेकला चौक तक निकाला गया।
आक्रोश मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उच्चस्तरीय जांच के साथ साथ थानाध्यक्ष को निलंबित करने, दलित टोले पर आतंक का माहौल खत्म करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा व बची हुई लड़कियों के समुचित इलाज आदि की मांग की गयी। इस दौरान वक्ताओं ने कानून व्यवस्था पर भी गम्भीर सवाल उठाये।
आक्रोश मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य हरि पासवान, ऐपवा नेत्री व जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी, पूर्व मुखिया दामोदर पासवान, आनन्दी देवी, मुखिया कुमारी नीलम आदि ने किया।

