
कुलपति के नेतृत्व में मिथिला विश्वविद्यालय के कर्मियों ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
दरभंगा: गुरुवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131 वी जयंती के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा परिसर में अवस्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह, प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा एवं कुलसचिव प्रोफेसर मुस्ताक अहमद सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण,

संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक /शिक्षकेतर कर्मियों ने माल्यार्पण किया तथा बाबा साहब के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस माल्यार्पण कार्यक्रम में एमआरएम कॉलेज, डब्ल्यू आई टी, एमजी कॉलेज, एमके कॉलेज सहित कई स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र/ छात्राएं भी मौजूद थे l श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ फूलो पासवान, सीएम साइंस कॉलेज के डॉ दिलीप चौधरी, कुलानुशासक डॉ अजय नाथ झा, डब्ल्यूआईटी के निदेशक प्रोफेसर बीएस झा, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर अशोक मेहता,

केंद्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष के निदेशक डॉ रमन कुमार झा, विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ विनोद बैठा एवं डॉक्टर आनंद प्रकाश गुप्ता, सहायक खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद मोहन मिश्र, विधि पदाधिकारी डॉक्टर सोनी सिंह, पेंशन पदाधिकारी डॉ सुरेश पासवान, उप कुलसचिव प्रथम डॉ कामेश्वर पासवान, डॉ इमाम-उल-हक, डॉ बसंत कुमार मंडल, डॉ ज्वाला प्रसाद चौधरी इत्यादि मौजूद थे।
माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के राजनीतिक विचार एवं दर्शन पर आधारित मुख्य कार्यक्रम जुबली हॉल में आयोजित हुआ। इस एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने हेतु विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफ़ेसर मुस्ताक अहमद ने सबों से आग्रह किया।

