Home Featured दो दिवसीय शिक्षा रोजगार सेतुबंध कार्यक्रम का समापन।
Featured - मुख्य - April 14, 2022

दो दिवसीय शिक्षा रोजगार सेतुबंध कार्यक्रम का समापन।

दरभंगा: प्रतिस्पर्धा के दौर में सफल होने के लिए बच्चों का सही मायने में शिक्षित होना जरूरी है। जब तक विषय वस्तु का संपूर्ण ज्ञान नहीं होगा तब तक रोजगार का सृजन भी नहीं हो सकता है। इसलिए डॉ भीमराव अम्बेडकर ने भी शिक्षा को जरूरी क़रार दिया है।

उक्त बातें चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में तारालाही गांव में आयोजित दो दिवसीय ‘शिक्षा रोजगार सेतुबन्ध’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ

Advertisement

सत्येंद्र कुमार झा ने कही। हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय तारालाही के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षा रोजगार सेतुबंध कार्यक्रम का आयोजन करना महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। हम निरंतर बाबा साहेब के दिखाए गए मार्ग पर चलकर एक बेहतर भारत के निर्माण की दिशा में इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र में महाविद्यालय के तीन शिक्षकों ने तारालाही गांव के छात्रों को विशेष कक्षाओं में पढ़ाया तथा उनकी विविध समस्याओं का निराकरण किया।

इसमें अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ गिरीन्द्र मोहन मिश्र, जन्तु विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ सुषमा रानी एवं रसायन शास्त्र विभाग के डॉ गौतम कुमार साह ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां छात्रों को दी।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने इस प्रकार के कार्यक्रम में निरंतरता बनाए रखने की बात कही और भविष्य में और बेहतर कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा और संस्कृति के विकास के साथ-साथ रोजगार के दरवाजे तक

Advertisement

पहुँचने के सुलभ रास्ते तैयार करने में इस प्रकार के कार्यक्रम की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में कुल 62 छात्रों ने भाग लिया था। समापन कार्यक्रम में इनके बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई और सफल टाॅप 5 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र नारायण चौधरी, सुमन भगत और राकेश भारती का सकारात्मक सहयोग रहा। कार्यक्रम पदाधिकारी ने उनके प्रति आभार प्रकट किया।

महाविद्यालय के स्वयंसेवक प्रभात कुमार झा ने आयोजन में महती भूमिका निभाई तथा उपस्थित छात्रों में मिथिलेश भारती, रितेश रंजन यादव, संजय कुमार, अंकित कुमार, आदित्य राज, रामबाबू यादव, सिकंदर कुमार, रवि प्रकाश, विकास कुमार, चंदन कुमार, मधुकांत कुमार, रितेश कुमार, और चंदन कुमार ने इस कार्यक्रम को काफी उपयोगी बताया।

Share