Home Featured अग्निशमन सेवा सप्ताह की हुई शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
Featured - मुख्य - April 14, 2022

अग्निशमन सेवा सप्ताह की हुई शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

देखिये वीडियो भी🙏

दरभंगा: गुरुवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई। सप्ताह के पहले दिन विभाग के शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद कई जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान अस्पताल एवं मॉल आदि में आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी एवं डेमो दिखाकर प्रशिक्षण भी दिया गया।

अग्निशमन विभाग द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान आग से बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें इसकी भी जानकारी लोगों को

Advertisement

दी ग़यी। मकान बनाने के दौरान और घर में खाना बनाने के दौरान आग से कैसे बचें, अगर आग लगने की घटना हो जाए तो उस पर कैसे काबू पाएं, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

दरभंगा के फायर स्टेशन ऑफिसर शशिभूषण सिंह ने बताया कि मुम्बई में बंदरगाह में लगे आग को बुझाने के क्रम में हमारे विभाग के 66 कर्मी शहीद हो गए थे। उन्ही की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है एवं लोगों को आग से बचाव के तरीके बताये जाते हैं।

Share