
अंबेडकर जयंती पर भाजयुमो द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान।
दरभंगा: गुरुवार को बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 131वीं जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा की दरभंगा इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष बालेंदु झा की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि बाबा साहब के विचार समस्त देशवासियों के लिए युगो युगो तक प्रेरणा के रूप में कार्य करेंगे। बाबासाहेब समानता और

समरसता के प्रतिमूर्ति के रूप में सदैव याद रखे जाएंगे। शोषित और वंचित समाज के लोगों को समान अधिकार दिलाने केलिए उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात कर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ देश के विकास की गति को नया आयाम दे रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा बालाजी ने बताया कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शिक्षा और मूलभूत विकास के साधनों को पहुंचाना ही बाबा साहेब के जीवन का लक्ष्य था। उनके इस लक्ष्य को प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।
उन्होंने कहा कि कुंभ के मेले में स्वच्छता कर्मियों के पैर पखाड़ना हो या बाबा विश्वनाथ मंदिर के कार्य में लगे मजदूरों पर पुष्प वर्षा करना, प्रधानमंत्री सदैव शोषित और वंचितों को सम्मान देने का कार्य करते हैं, जो सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का कार्य करती है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित आनंद, नेहा भारद्वाज, उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ, कोषाध्यक्ष गजेंद्र मंडल, प्रवक्ता सौरव ओझा, सुधा नंदन झा, प्रियांशु कुमार, नितिन कुमार, विशाल महासेठ, पवन कुमार, मंगल, प्रदीप, आर्यन कुमार, सुनील कुमार, शाहबाज आलम आदि भी शामिल थे।

