
कई जिलों केलिए मोस्ट वांटेड बन चुके कारी यादव को दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: पिछले कई वर्षों से कई जिलो की पुलिस केलिए सिरदर्द बने कारी यादव को आख़िरकार दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी से दरभंगा सहित आसपास के सहरसा एवं बेगूसराय आदि जिले की पुलिस ने भी राहत की सांस ली होगी।
दरअसल, अंतरजिला गिरोह के मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी के बुधवार को गिरफ्तार होने से अनुमंडल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधी तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के शनिचरा

गांव के रविरंजन उर्फ कारी यादव, जिला के अलावा सहरसा एवं बेगूसराय जिला में हत्या, डकैती, लूट-छिनतई एवं आर्म्स एक्ट के मामले में वर्षो से फरार चल रहा था।
एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने गुरुवार को बिरौल थाना में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि रवि रंजन उर्फ कारी यादव को एसटीएफ एवं तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अजित कुमार ने

सहरसा जिला के कनेरिया ओपी के सुखासिनी गांव से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध सनीचरा गांव के विपिन पासवान की हत्या के मामले में तिलकेश्वर ओपी में 147/20 कांड दर्ज है। इसके अलावा सतीघाट में हीरो एजेंसी के लूट के मामले में कुशेश्वरस्थान थाना में 421/18, हसनपुर थाना में लूट एवं आर्म्स एक्ट के तहत 222/18 एवं बेगूसराय के गढ़पुरा थाना में लूट कांड के 118/18 के फरार अभियुक्त था। प्रेसवार्ता के दौरान तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अजित कुमार उपस्थित थे।

