Home Featured अंबेडकर जयंती पर बच्चों को कॉपी, पेन व पेंसिल देकर शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक।
Featured - मुख्य - April 14, 2022

अंबेडकर जयंती पर बच्चों को कॉपी, पेन व पेंसिल देकर शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

दरभंगा: भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से गुरुवार को मदारपुर में जिला महामंत्री नरेश कुमार राम की अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम में दो सौ बच्चों को कॉपी, पेन व पेंसिल देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाई जाती है। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि अंबेडकर के सच्चे अनुयायी की तरह उनके पथ पर

Advertisement

चलते हुए कार्य कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। वे बाबा साहेब के जीवन से जुड़े सभी पांचों प्रसिद्ध स्थलों को तीर्थ यात्रा के रूप में विकसित कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी।

सभा को प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशीला गुप्ता, सुजीत मल्लिक, अशोक नायक, बालेन्दु झा, मीना प्रसाद, संजय महतो, संगीत कुमार, बबलू पंजियार, मुन्ना राम, हीरा राम, कन्हैया पासवान, अमर राम, मनोज राम, राजा राम आदि ने भी संबोधन किया।

Share