Home Featured रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से घण्टों बाधित रही ट्रेन सेवा।
Featured - मुख्य - April 15, 2022

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से घण्टों बाधित रही ट्रेन सेवा।

दरभंगा: शुक्रवार को सीतामढ़ी- दरभंगा रेल खंड के टेकटार रेल स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक ट्रेन के गुजरते ही एक एक विशालकाय पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया। पेड़ बिजली के तारों को नही लपेटते हुए गिर गया जिसे बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।

दरअसल, उक्त ट्रैक पर शुक्रवार को दिन के करीब 2.10 बजे एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया। पेड़ गिरने से कुछ देर पहले ही दरभंगा से सीतामढ़ी जानेवाली गाड़ी संख्या 05207

Advertisement

गुजर चुकी थी। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ के सीधे ट्रैक पर गिरने के कारण बिजली से चलने वाली ट्रेन के लिए बिछाए गये तार भी पेड़ के नीचे दब गया।

सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूआई जीवछ पासवान के नेतृत्व में रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंची। उनके साथ आरपीएफ सीतामढ़ी

Advertisement

के हेड कांस्टेबल विशेश्वर पासवान व कांस्टेबल जगजीवन प्रसाद भी थे। युद्ध स्तर पर ट्रैक से पेड़ को हटाया गया। तत्काल बिजली के तार आदि को बदलकर उसे दुरुस्त किया गया। वहीं इस दौरान गाड़ी संख्या 05218 रक्सौल-दरभंगा सवारी गाड़ी 2:30 बजे से कमतौल स्टेशन पर लगभग चार घंटे तक फंसी रही। इधर मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर जाने वाली मेल एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे तक फंसी रही।

रेलवे के पीडब्ल्यूआई जीबछ पासवान ने बताया कि ट्रेन का

Advertisement

परिचालन शुरू हो चुका है। 6:33 मिनट पर पहली ट्रेन 05218 रक्सौल दरभंगा सवारी गाड़ी जो कमतौल में रुकी थी, टेकटार से दरभंगा के लिए निकल चुकी है। वही जनकपुर रोड में फंसी मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर जाने वाली मेल एक्सप्रेस भी 7:27 बजे दरभंगा के लिए प्रस्थान कर चुकी है। ट्रैक एवं बिजली के तार आदि को जहां जो नुकसान पहुंचा था, उसे दुरुस्त कर लिया गया है। इस दौरान उमस भरी गर्मी में यात्री रुकी हुई ट्रेनों में घंटों परेशान रहे।

Share