
जमीनी विवाद में एसिड अटैक, चार घायल, एक की हालत गंभीर।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: लगता है दरभंगा में कानून का राज खत्म सा होने लगा है। कानून हाथ में लेने का डर लोगों में नही रह गया है। यहां तक कि अब जमीनी विवाद में एसिड अटैक तक की सूचना भी मिल रही है।
दरअसल, डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में कुछ लोग देर शाम इलाज कराने केलिए पहुंचे थे। सभी एसिड अटैक के शिकार बताये जा रहे थे। घायलों में विकास कुमार, विजय कुमार,

अशोल भगत एवं मोहन भगत आदि शामिल थे। सभी एपीएम थानाक्षेत्र के शिवैसिंहपुर गांव के रहने वाले बताये जाते हैं।
घायलों के साथ मौजूद परिजन रूबी देवी ने घटना के सम्बंध में बताया कि उनका दस साल का बेटा भूमि विवाद से अंजान छुट्टी के कारण घर के पीछे खेत में साग लगाने गया। बच्चे के साथ। इसी दौरान बजरंगी साह अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा और पौधे लगाते देख बच्चे पर एसिड से हमला कर दिया। बच्चे को

बचाने के क्रम में उसके चाचा विकास कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसी दौरान मेरे पति एवं भैसुर अशोक भगत भी वहां पहुंचे। बजरंगी साह और उनकी पत्नी उषा देवी ने उन लोगों पर भी एसिड अटैक किया।
रूबी ने कहा कि इस घटना में मेरे परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। चारों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
फिलहाल इस मामले में अधिकारिक पक्ष प्राप्त नही हो सका है।

