Home Featured सांसद ने की प्रमंडलीय आयुक्त से मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा।
Featured - मुख्य - April 15, 2022

सांसद ने की प्रमंडलीय आयुक्त से मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा।

दरभंगा: शुक्रवार को दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार से उनके आवास पर जा कर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विकासात्मक विषयों को लेकर वार्ता की।

उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त से दरभंगा एम्स को लेकर हो रहे मिट्टीकरण को निर्बाध रूप से पूर्ण करने के लिए डीएमसीएच परिसर में संचालित विभागीय कार्यालयों को स्थानांतरित करते हुए परिसर को खाली किये जाने को प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाने की बात कही। सांसद ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, दरभंगा एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण, रेल ओवरब्रिज, आईटी

Advertisement

पार्क, कचरा निस्तारण प्लांट आदि को पूर्ण करने के लिए विभागीय सक्रियता बढ़ाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देने की भी बात कही। उन्होंने आयुक्त के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था आदि से जुड़े कई विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की।

सांसद ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में मैथिली में पत्राचार शुरू किये जाने को लेकर लगातार सभी स्तरों पर प्रयासरत रहा हूं। इस संदर्भ में प्रमंडलीय आयुक्त ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है।

Share