Home Featured 30 वर्षीय युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या!
Featured - मुख्य - April 15, 2022

30 वर्षीय युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या!

दरभंगा: जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के लगमा निवासी 30 वर्षीय विजय चौधरी द्वारा सकतपुर डिहबार बाबा मंदिर के पास स्थित बगीचे में शुक्रवार को गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। वह गांव के ही नंद कुमार चौधरी का पुत्र बताया जाता है।

इस मामले में मृतक के पिता नंद कुमार चौधरी ने थाने में आवेदन देकर यूडी केस दर्ज कराया है। इसमें नन्द कुमार चौधरी ने कहा है कि उनका पुत्र विजय चौधरी पिछले 8 – 10 माह से मानसिक

Advertisement

रूप से विक्षिप्त था। ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसने आम के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि मेरे पुत्र का शव पेड़ की डाली से झूल रहा था।

श्री चौधरी ने बताया कि इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता से सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता श्री चौधरी के आवेदन पर अगली कार्रवाई जारी है।

Share