Home Featured दिल्ली जाने के क्रम में ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी।
Featured - मुख्य - April 15, 2022

दिल्ली जाने के क्रम में ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी।

दरभंगा: शुक्रवार को दिल्ली जाने के दौरान सकरी स्टेशन के निकट एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। लोगों ने रेल पुलिस बल की मदद से तत्काल उसे इलाज केलिए डीएमसीएच पहुंचाया। फिर युवक के परिजनों की खोज शुरू हुई।

घायल युवक की पहचान मनीगाछी प्रखण्ड के राघोपुर पश्चिमी पंचायत के छर्रापट्टी टोला निवासी मो मोती के पुत्र मो. कलाम के

Advertisement

रूप में हुई है। घायल युवक के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी पाकर उसके परिजन डीएमसीएच पहुंच गए हैं।

बताया जाता है कि घायल युवक की स्थिति में सुधार है और वह खतरे से बाहर है।

Share