
मोइन में डूबने से बच्ची की मौत।
दरभंगा: जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के हवासा बच्चा टोला निवासी देवन सहनी की पुत्री कल्पना कुमारी (3) की मौत शुक्रवार को मोइन में डूबने से हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि बच्ची की बड़ी बहन कपड़ा धोने मोइन में गयी हुई थी। बच्ची भी पीछे-पीछे चली गयी। बच्ची मोइन के किनारे में बैठी हुई थी। इसी दौरान वह पानी में गिरकर डूब गयी। परिजनों ने उसकी लाश को पानी से निकालकर पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

