
दलदल में फंस कर डूब रहे बछड़े पर पड़ी पत्रकार की नजर तो बच गयी बछड़े की जान।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं केलिए प्रशासनिक व्यवस्था का घोर अभाव है। इन पशुओं की वजह से जब तब दुर्घटनाएं भी होती रहती है और इनकी खुद की जान भी कभी कभी चली जाती है। कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार को सामने आया जब दलदल में फंसे एक बछड़े की जान जाते जाते बची।
दरअसल, बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बम्बइया चौक एवं मुशहरी के बीच कुत्तों द्वारा खदेड़ने पर एक बछड़ा नहर की तरफ भागा और नहर के बीच जलकुंभी और दलदल में फंस कर धंसने लगा। बछड़े का लगभग पूरा शरीर जमकुंभी के अंदर ढक चुका था। कई

लोग दृश्य को देख कर गुजरते गए, पर किसी ने कुछ नही किया।
तभी वहां से गुजर रहे एक पत्रकार लक्ष्मण कुमार की नजर उस बछड़े पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपने साथी पत्रकार वॉयस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार को फोन किया और स्थिति बताते हुए प्रशासनिक मदद के उपायों के विषय में चर्चा की। अभिषेक कुमार ने प्रशासनिक मदद में विलम्ब होने की बात कही और कहा कि वहीं स्थानीय लोगों की मदद ली जाय। अभिषेक कुमार स्वयं भी तुरंत उक्त स्थल पर पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों से मदद मांगी गयी।
अंततः स्थानीय युवा समाजसेवी अमित झा ने अपने साथियों के संग मिलकर बछड़े को निकालने का अभियान शुरू किया। एक

किनारे से दो समानांतर बांस बछड़े के नजदीक तक बिछाया गया। फिर शशि शंकर चौधरी नामक युवक ने साहस का परिचय देते हुए बांस के सहारे बछड़े तक पहुंच कर जलकुंभी को हटाया और बछड़े को पकड़ कर खींचना शुरू किया। इस दौरान सुबोध चौधरी एवं सोनू आदि ने भी पूर्ण सहयोग किया।
काफी प्रयास के बाद अंततः बछड़ा सही सलामत दलदल से बाहर निकला। सबने युवाओं के साहस और पत्रकार के पहल की जमकर तारीफ की।

