
नल जल घोटाला में उप मुखिया भी गए जेल, एकदिन पहले वार्ड सदस्य और सचिव भी हुए थे गिरफ्तार।
दरभंगा: नल जल योजना को लूट की योजना बनाने का सबसे बड़ा खमियाजा वार्ड सदस्यों को ही भुगतना पड़ रहा है। राशि बन्दरबांद मे वार्ड सदस्य भले मोहरे बन गए हों, पर क्रियान्वयन की शक्ति उन्ही के हाथों में थी, इसलिए कारवाई के शिकार भी वही हो रहे हैं।
शुक्रवार को एक बार फिर जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड की अस्थुआ पंचायत के पूर्व उप मुखिया सह वार्ड पांच के सदस्य रहे मनोहर राय को सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसी मामले में एक दिन पूर्व ही अस्थुआ

पंचायत के कोरौनी वार्ड आठ के सदस्य रामनाथ सदा व पूर्व सचिव रवि महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जाता है कि नल जल योजना में राशि निकासी के बावजूद कार्य को प्राक्कलन के अनुसार नही पाए जाने पर तत्कालीन बीडीओ शशिप्रकाश ने छह मार्च 2021 को पूर्व उप मुखिया सहित आधा दर्जन वार्ड सदस्यों व सचिव के विरुद्ध अनियमितता बरतने व गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं नल जल योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी के मामले में लगातार दो दिनों से हो रही गिरफ्तारी से हड़कंप है। प्रखंड के जिन वार्डों में कार्य अधूरा व जलापूर्ति ठप पड़ी है।

