Home Featured दरभंगा टॉवर से हटेगा अतिक्रमण, फल मंडी को किया जाएगा शिफ्ट।
Featured - मुख्य - April 16, 2022

दरभंगा टॉवर से हटेगा अतिक्रमण, फल मंडी को किया जाएगा शिफ्ट।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के कृष्णा रेसिडेंसी में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में दरभंगा नगर निगम के तत्वावधान में डिविजनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ दरभंगा की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के समक्ष कई मांगे रखी। इनमें शहरी क्षेत्र में विद्युत शवदाह गृह की स्थापना, दरभंगा टावर की खूबसूरती को बेहतर बनाने , फल मंडी को अन्यत्र शिफ्ट करने एवं साफ सफाई आदि पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के लिए एक विद्युत शवदाह गृह की स्थापना के लिए आवंटन उपलब्ध करा दिया गया है। जगह पर सहमति बन जाए

Advertisement

तो इसे स्थापित करा दिया जाएगा। उपस्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने एकमी घाट को नगर निगम क्षेत्र से बाहर बताया तथा इसे सती स्थान के नजदीक संस्थापित करवाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने स्थान के लिए आपसी सहमति बना लेने को कहा।

दरभंगा टावर अवस्थित फल मंडी को शिफ्ट करने के लिए पूर्व से कैदराबाद बस स्टैंड की मांग को बदलते हुए इसे बाजार समिति में शिफ्ट करने पर सहमति बनी। शहर की साफ सफाई के लिए जिलाधिकारी ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को शहरी क्षेत्र के दुकानदारों को इसमें सहयोग प्रदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के सभी दुकानदार अपने-अपने

Advertisement

कचरा को यदि सलीके से अपनी दुकान के सामने रखे, तो नगर निगम उसे आसानी से संग्रहित कर लेगा। साथ ही सभी दुकानदार अपने दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवा ले, ताकि विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी प्रशासन को सहयोग प्राप्त हो सके।

इसके पूर्व चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, सचिव सुशील कुमार जैन, भारतीय पुलिस सेवा के परिक्ष्यमान पदाधिकारी विक्रम सिहाग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण नंदन कुमार, दरभंगा नगर निगम के सिटी मैनेजर एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share