Home Featured लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले के निष्पादन को लेकर पदाधिकारियों दिए गए निर्देश।
Featured - मुख्य - April 16, 2022

लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले के निष्पादन को लेकर पदाधिकारियों दिए गए निर्देश।

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार सभागार में शनिवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार जिला सचिव जावेद आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निष्पादन हो, इसे लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए गए।

सचिव श्री आलम ने कहा कि प्राधिकार सही समय पर नोटिस निर्गत करते हुए तामिला करा सके इसे लेकर जल्द से जल्द सभी मामलों को सौंप दिया जाए। सभी को पूर्ण सहयोग करने का आदेश दिया गया।

बता दें कि 14 मई को दिन के साढ़े दस बजे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर, और बिरौल न्यायालय परिसर में

Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न पूर्व के मुकदमा, लंबित वाद, आपराधिक वाद, एनआइ एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित), अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा

Advertisement

वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बीएसएनएल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद आदि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किए जाएंगे।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, श्रम अधीक्षक, माप-तौल विभाग के अधीक्षक, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, लेखा पदाधिकारी आदि कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share