
एम्स बन जाने पर सिक्किम के लोग भी दरभंगा में कराएंगे इलाज: तमांग।
दरभंगा: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिक्किम से सड़क मार्ग से किशनगंज, पूर्णियां, अररिया, सुपौल व मधुबनी होते हुए जिला अतिथि गृह, दरभंगा पहुंचे। डीएम राजीव रौशन ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बागडोगरा हवाई अड्डा के पश्चात दूरी के हिसाब से सबसे नजदीक दरभंगा हवाई अड्डा ही है। उन्होंने उपस्थित अन्य नेताओं से मिलने के साथ ही कहा कि यहां

एम्स निर्माण हो रहा है। अब सिक्किम के लोगों को भी दिल्ली की दूरी नहीं तय कर दरभंगा ही आना बेहतर होगा और यहां उनका इलाज हो सकेगा। उन्होंने यहां के मखाना की तारीफ करते हुए कहा कि यह काफी स्वादिष्ट है। यहां मखाना खाने के साथ ही यहां से मखाना भेट स्वरूप संग भी रख लिया।

