
दूल्हा-दुल्हिन मंदिर का हुआ भूमि पूजन, 15 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य मंदिर।
दरभंगा: शनिवार को लहेरियासराय के बलभद्रपुर अवस्थित पचाढ़ी छावनी में दूल्हा-दुल्हिन मंदिर का भूमि पूजन किया गया। मौके पर उपस्थित समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि यह मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र होगा। आने वाले समय में दरभंगा और लहेरियासराय के बीच यह सबसे प्रसिद्ध मंदिर होगा।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि यह मंदिर अयोध्या के राम मंदिर का दूसरा रूप होगा। मिथिला में इस मंदिर का जोड़ा नहीं रहेगा। दरभंगा में इस प्रकार का मंदिर बनाया जाना समस्त मिथिलावासियों के लिए गौरव की बात है। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि यह अद्वितीय मंदिर होगा। उन्होंने कहा कि

बलभद्रपुर में धर्म का बड़ा केंद्र बन रहा है। उन्होंने इस मंदिर में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
मंदिर के विषय मे बताते हुए मौनी बाबा ने कहा कि 15 करोड़ की लागत से इस मंदिर का निर्माण होगा। इसकी योजना 10 साल से बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि मिथिला में भगवान राम को दूल्हा और देवी सीता को दुल्हन बुलाया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीता-राम के इस मंदिर का नाम दूल्हा-

दुल्हिन मंदिर रखा गया है। मौनी बाबा ने संत-महंतों व महामंडलेश्वर के साथ उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
मानव सेवा समिति के संस्थापक प्रो. जयशंकर झा ने मौनी बाबा की सीताराम भक्ति को अप्रतिम बताते हुए लोगों से इस कार्य को एक मिशन के रूप में लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मौनी बाबा ने विधिवत भूमिपूजन किया। इसके बाद अतिथियों ने ध्वजारोहण किया।
मौके पर धेरुख महंत अवध किशोर दास, श्री पीठाधीश्वर विश्नुदेवाचार्य, विनोद दास जी महाराज, बिहार केसरी रतन किशोर दास जी महाराज, मोरदीपा महंत शिवराम दास,

रामललित दास जी महाराज, श्याम सुंदर दास, श्रवणदास जी महाराज, गोपाल दास, डिप्टी मेयर भरत सहनी, करुणानंद मिश्र, ज्योति कृष्ण झा लवली, आदित्य नारायण मन्ना, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, जीवछ सहनी, अभयानंद झा, मणिकांत झा, श्याम बिहारी सरस, अधिवक्ता सुनील कुंवर, उज्ज्वल कुमार आदि मौजूद थे।
अध्यक्षता गाहर सरकार रामचंद्र दास जी महाराज ने की।

