
एसिड हमले से पीड़ित परिवार को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत मिलेगा लाभ: जावेद आलम।
दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला सत्र न्यायाधीश जावेद आलम ने हायाघाट प्रखंड के एपीएम थाना के अंतर्गत एसिड अटैक मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए डीएमसीएच अधीक्षक और संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित गया है कि एसिड हमले से पीड़ितों के चिकित्सा, जलन प्रतिशत आदि के संबंध में अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा को रिपोर्ट भेजा जाए ताकि पीड़ितों को बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत राहत मिल सके।
बताते चलें कि दो दिन पहले एपीएम थाना क्षेत्र के शिवैसिंहपुर

गांव में दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद में चार लोग एसिड अटैक में घायल हो गए थे। घायलों में एक की हालत गम्भीर भी बतायी जा रही थी।

