
जेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत।
दरभंगा: रविवार को जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर गांव में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक 6 वर्षीय बालक मौत हो गयी। मृतक की पहचान सनह पुर गांव निवासी सकल महतो के छह वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वह शौच के लिए साथियों के साथ खेत की ओर गया था। उसके डूबते ही साथ गए बच्चे हल्ला करते हुए गांव पहुंचे। इसके बाद गांव के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि बच्चा साथियों के साथ खेलते हुए खेत की ओर चला गया था। वहां शौच के बाद जैसे ही खेत के किनारे जेसीबी से बने गड्ढे के पास पहुंचा तो वह पानी में चला

गया। मृतक दो भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था। बालक के परिजनों को ढाढस बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण लगे हुए दिखे।

