
आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयुर्वेद महाविद्यालय के रोगी कल्याण समिति का हुआ गठन।
दरभंगा: जिले के प्रसिद्ध राजकीय रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर में दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ मनीष कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति का गठन का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें दरभंगा नगर निगम की महापौर मुन्नी देवी, राजकीय रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान प्राचार्य सह अधीक्षक प्रो0 दिनेश्वर प्रसाद, डॉ0 राजेश्वर दुबे, डॉ0 मनीष कुमार आलोक, डॉ0 विजेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 अनिल कुमार, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 अनिल श्रीवास्तव, दरभंगा जिला विश्व आयुर्वेद परिषद के संयोजक डॉ0 गणपति नाथ झा, उत्तर बिहार आरोग्य भारती दरभंगा के सचिव डॉ0 शैलेंद्र लाल दास उपस्थित थे। इनके

साथ-साथ विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त अखिलेश प्रसाद सिंह, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दरभंगा के प्राचार्य डॉ0 केएन मिश्रा, अभियंता सागर जयसवाल, बीएमएसआईसीएल पटना के उप महाप्रबंधक इत्यादि भी उपस्थित थे।
आयुक्त की अध्यक्षता में सर्व समिति के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि रोगियों का विधिवत पंजीकरण हेतु पंजीकरण शुल्क 05 रुपये के साथ कराया जाए एवं 15 दिन के अंदर किसी भी स्थिति में रजिस्ट्रेशन कराया जाए। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक में इसके नाम से एक खाता खुलवाया जाए। इस कार्य के लिए डॉ0 विजेंद्र कुमार को प्राधिकृत किया गया।
बैठक में एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एंबुलेंस को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सर्वे ऑफिस को खाली कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपस्थित बीएमएसआईसीएल के पदाधिकारी को जीर्ण अवस्था में पड़ी भवनों को तत्काल जीर्णोद्धार के लिए को निर्देश दिया गया। महाविद्यालय का मोहनपुर में स्थित मुख्य परिसर को

कैंपस-1 एवं कामेश्वरनगर आयुर्वेदिक अस्पताल को कैंपस-2 के रूप में नामकरण करने का निर्णय लिया गया।
आयुक्त ने किसी भी प्रकार की बाधा उपस्थित होने पर मुख्य अपर सचिव से हर संभव वार्ता करने काआश्वासन दिया। आवश्यकता पड़ने पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से भी बातचीत करने की बात कही।
बैठक में इस संस्थान को अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु सुझाव दिया जिससे आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध कार्य एवं उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिल सके।

