Home Featured पुलिसिंग को दुरुस्त करने केलिए चार थानेदारों के निलंबन के बाद अब एसएसपी ने किया निरीक्षकों का तबादला।
Featured - मुख्य - April 18, 2022

पुलिसिंग को दुरुस्त करने केलिए चार थानेदारों के निलंबन के बाद अब एसएसपी ने किया निरीक्षकों का तबादला।

दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार पुलिसिंग को दुरुस्त करने केलिए लगातार प्रयासरत दिख रहे हैं। गत शुक्रवार को लापरवाही के आरोप में जहां चार थानेदारों को निलंबित कर चुके हैं, वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो कई और थानेदार भी हफ्ते भर के अंदर नप सकते हैं। करीब आधा दर्जन थानेदारों को स्पष्टीकरण नोटिस दिया जा चुका है।

पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त बनाने की दिशा में सोमवार को दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार की एक और पहल दिखी। उन्होंने कुछ पुलिस निरीक्षकों का तबादला भी किया है तो कुछ को नयी जिम्मेवारियां भी दी हैं।

पुलिस निरीक्षक हरेराम राम को दरभंगा ओएसडी से नए पदस्थापन के तहत ओएसडी सह प्रभारी, विधि व्यवस्था और

Advertisement

तकनीकी शाखा, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा में योगदान का आदेश दिया है। वहीं, पुलिस निरीक्षक कुमार कृति को पुलिस केंद्र दरभंगा से अंचल पुलिस निरीक्षक के तौर पर कमतौल अंचल भेजा गया है।

इधर, पुलिस निरीक्षक बसंत कुमार को जो पहले अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल अंचल में पदस्थापित थे, उन्हें वहां से अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा अंचल भेजा गया है। पुलिस निरीक्षक पवन कुमार सिंह, जो पहले बहेड़ा अंचल में पुलिस निरीक्षक थे

Advertisement

उन्हें वहां से पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना अध्यक्ष की जवाबदेही दी गई है।

इसके अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार जो प्रभारी सीआईएटी थे, उन्हें प्रभारी अभियोजन कोषांग एवं मद्यनिषेध शाखा, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा में पदस्थापित किया गया है।

Share