Home Featured सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, सड़क जाम हटाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत।
Featured - मुख्य - April 18, 2022

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, सड़क जाम हटाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सोमवार की दोपहर दरभंगा – समस्तीपुर मुख्य पथ पर डीलाही के निकट एक बाइक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गयी। इसमें एक बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना विशनपुर थानाक्षेत्र के डीलाही पेट्रोल पम्प के निकट हुई है।

घटना में मृतक की पहचान लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पंडासराय लहेरी टोला निवासी महेंद्र साह के 40 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार

Advertisement

साह के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा एवं ट्रैक्टर को जप्त कर ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी थी। चिलचिलाती धूप एवं गर्मी में जाम में फंसे लोगों का हाल भी बेहाल था।

घटना की सूचना पर थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंची और जाम हटाने का प्रयास किया। पर लोग मानने को तैयार नहीं थे। लोग तत्काल मुआवजे की मांग पर अड़े थे।

अंततः लोगों से वार्ता कर जाम छुड़ाने हनुमाननगर के

Advertisement

अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी भी घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत मुआवजे का आश्वासन दिया और सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। इस प्रयास में पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग की बात भी सामने आ रही है।

अंततः जाम समाप्त हुआ और लाश को पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेजा गया। बाइक पर सवार दूसरे घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से पहले ही इलाज केलिए डीएमसीएच भेज दिया गया था।

Share