Home Featured तेजाब हमले में घायल के परिजनों से मिलने पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव।
Featured - मुख्य - April 18, 2022

तेजाब हमले में घायल के परिजनों से मिलने पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद आलम ने सोमवार को हायाघाट प्रखण्ड के शिवैसिंहपुर गाँव पहुँचकर एसिड अटैक पीड़ित के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना और मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पूरे घटना की विस्तार से जानकारी ली और सभी पहलुओं का गम्भीरता से अध्यन किया।

इस मामले में श्री आलम ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक एवं संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया है।

उन्होंने एसिड हमले से पीड़ितों के चिकित्सा, जलन प्रतिशत आदि के संबंध में अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा

Advertisement

को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें बिहार पीड़ित प्रतिकार स्कीम के तहत राहत मिल सके।

बताते चलें कि विगत दिनों हायाघाट प्रखण्ड अंतर्गत एपीएम थानाक्षेत्र के शिवैसिंहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया था, जिससे परिवार के कई लोग जख्मी हो गए थे।

Share