
दुकान बंद करके लौट रहे व्यवसायी को पिस्टल दिखाकर छीना झोला।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा में एसएसपी अवकाश कुमार के सख्ती दिखाने का असर फिलहाल अपराधियों में नहीं दिख रहा। वे बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार की शाम बाजार समिति स्थित गल्ले की दुकान से घर लौट रहे दो कर्मियों से बाइक सवार दो बदमाशों ने कनपट्टी में पिस्टल सटाकर झोला छीन लिया। झोले में कोई राशि नही थी। झोले केवल दुकान एवं गोदाम की चाबियां, वही

खाता एवं चेक बुक आदि थे। उक्त दुकान हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी के भाई की है।
बताया जाता है कि बाइक सवार बबलू और गोपाल घर लौट रहे थे। इसी बीच बालू घाट के निकट हथियारबंद अपराधियों ने ओवर टेक कर रुपए और चाभी सहित खाताबही भरा बैग छीन लिया। अपराधियों के भय से दोनों ने विरोध नही किया और झोला चुपचाप दे दिया।
घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

