Home Featured शहर के दो केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंटल परीक्षा।
Featured - मुख्य - April 18, 2022

शहर के दो केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंटल परीक्षा।

दरभंगा: विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के अध्यक्ष द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन व एसएसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को जिला संयुक्त आदेश निर्गत किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा-2022 का आयोजन 25, 26, 27, 28, 29, 30 अप्रैल तथा दो व चर मई को दो पालियों में होगा। पहली पाली 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 01:45 बजे अपराह्न

Advertisement

से पांच बजे अपराह्न तक दरभंगा जिले के दो परीक्षा केन्द्रों बीकेडी राजकीय बालक (जिला स्कूल), दरभंगा एवं एमएल एकेडमी, लहेरियासराय परीक्षा केन्द्र पर होगी। परीक्षा में 2,268 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इनमें विज्ञान संकाय के 1,121, वाणिज्य संकाय के 211, कला संकाय के 932 एवं वोकेशनल संकाय के चार परीक्षार्थी शामिल हैं।

इस परीक्षा के मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक डीएम है। अपर समाहर्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी को वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं डीईओ विभा कुमारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। डीएम व एसएसपी ने संयुक्त आदेश में संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं।

Share