Home Featured भरवाड़ा-जाले पथ पर पेड़ से टकराया टेम्पो, आधा दर्जन जख्मी।
Featured - मुख्य - April 18, 2022

भरवाड़ा-जाले पथ पर पेड़ से टकराया टेम्पो, आधा दर्जन जख्मी।

दरभंगा: सोमवार को जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भरवाड़ा जाले पथ पर श्याम चौक के निकट हुई सड़क दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायल एक टेम्पो में सवार थे जो अनियंत्रित होकर होकर सड़क के नीचे लुढ़क गयी और एक पेड़ से जा टकरायी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के छत के परखच्चे उड़ गए। टेम्पो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े आये और घायलों

Advertisement

को बाहर निकाला। निकट का चापाकल खराब था। कुछ लोग सनहपुर गांव की तरफ गए और वहां से पानी लाकर घायलों को पिलाया। स्थानीय लोगों ने सभी को दूसरी गाड़ी से दरभंगा भिजवा दिया। एक व्यक्ति का सर फटने की बात बतायी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे टेम्पो के सामने अचानक जंगली सुअरों का झुंड सड़क पार करने लगा। टेम्पो चालक ने टेम्पो को तीव्र गति से रोकने का प्रयास किया जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लुढ़क गया और पेड़ से टकरा गया।

Share