
मंत्री को पाग चादर से सम्मानित कर सांसद ने को-ऑपरेटिव बैंक को फिर से शुरू करने हेतु सौंपा ज्ञापन।
दरभंगा: सोमवार को केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बनवारी लाल वर्मा दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत हेतु दरभंगा के सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर दरभंगा एयरपोर्ट पर उपस्थित थे। सांसद ने उनसे मुलाकात कर मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग-चादर से उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर सांसद ने उनसे दरभंगा में दशकों से बंद दरभंगा जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को फिर से शुरू करने का आग्रह

किया एवं ज्ञापन सौंपा। सांसद ने इसके लिए इससे पूर्व केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी आग्रह किया था। सांसद ने कहा कि इस बैंक के बंद हो जाने से जिले के लाखों लोग विशेष रूप से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले की जनसंख्या तथा किसानों व आम लोगों की जरूरत को देखते हुए इस बैंक को शुरू करने की आवश्यकता है।
श्री ठाकुर ने कहा कि राज्यमंत्री ने बैंक को शुरू करने को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जाने के क्रम

में दरभंगा एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्यमंत्री पहुंचे थे। मौके पर सांसद के साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभयानंद, पूर्व महामंत्री कृष्ण भगवान, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बालेंदु झा, अवधेश आदि भी मौजूद थे।

