
एसएसपी ने लोक अभियोजकों के साथ स्पीडी ट्रायल को लेकर की समीक्षा बैठक।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: स्पीडी ट्रायल के मामलों का जल्द निष्पादन कर अपराधियों को सजा दिलाने केलिए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार विशेष तत्परता दिखा रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में विशेष बैठक भी बुलायी।
एसएसपी अवकाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पीपी, एपीपी, स्पेशल पीपी, एनडीपीएस, एससी एसटी, विशेष लोक अभियोजक, एक्साइज, अपर लोक अभियोजक

आदि उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सम्बंधित पुलिस पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
बैठक में विशेष रूप से स्पीडी ट्रायल में आने वाली कठिनाइयों एवं उनके समाधान के उपायों पर चर्चा हुई। इसमें गवाहों के उपस्थापन, वारंट तामिला, मेडिकल रिपोर्ट आदि ससमय करवाने में आने वाली कठिनाइयों की चर्चा हुई तथा इसे दूर करने हेतु समन्वय बनाकर कार्य करने की योजना बनायी गयी।
एसएसपी ने कहा कि तमाम कठिनाइयों को दूर कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मामलों का निष्पादन कराया जाएगा ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलायी जा सके।

