Home Featured मुकदमा के विरोध में एमएसयू ने किया प्रदर्शन, जुलूस निकाल कर थाना पर दिया धरना।
Featured - मुख्य - April 19, 2022

मुकदमा के विरोध में एमएसयू ने किया प्रदर्शन, जुलूस निकाल कर थाना पर दिया धरना।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मंगलवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक से मौन जुलूस निकाला। यह जुलूस लहेरियासराय थाना परिसर पहुँच कर धरना में परिवर्तित हो गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके संगठन के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा कर के उन्हें फंसाया गया है। कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के दवाब में लहेरियासराय थाना द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उन सभी पर से मुकदमा हटाया जाय तथा झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी पर कारवाई की जाय।

बाद में लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह से सकारात्मक वार्ता एवं पूरी निष्पक्षता से जांच का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ।

बताते चलें कि गत 30 मार्च को दिनदहाड़े प्राइवेट कम्पनी के कैशियर जटाशंकर चौधरी से पैसे लूट कर हत्या कर देने के कारण लोगों का आक्रोश भड़क उठा था। लोगों ने लहेरियासराय टॉवर जाम कर दिया था। साथ ही डीएम आवास के समक्ष भी

Advertisement

प्रदर्शन किया था। इसी को लेकर लहेरियासराय थाना के पुलिसकर्मी राजकुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसमें एमएसयू के कई कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया था, जबकि एमएसयू का कहना था कि उक्त स्थल पर उनके कार्यकर्ता थे ही नहीं। उनके संगठन के जिला परिषद सदस्यों को भी नामजद किया गया था, जो उस दिन एमएलसी चुनाव को लेकर शहर से बाहर थे। इसी को लेकर एमएसयू द्वारा प्राथमिकी के विरोध में गिरफ्तारी देने का एलान किया गया था।

Share