Home Featured तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, गेंहू की फसल को नुकसान की संभावना।
Featured - मुख्य - April 19, 2022

तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, गेंहू की फसल को नुकसान की संभावना।

दरभंगा: पिछले लगभग एक सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप था। तापमान का पारा लगातार चढ़ रहा था। पर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश से काफी राहत मिली।

एकतरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं इस बारिश एवं हल्की ओलावृष्टि से खेतों में लगी गेहूं व दलहन की फसल को नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कृषि विभाग का मानना है कि आकलन के बाद ही यह कहा जा सकता है कि

Advertisement

इस बारिश से फसल को कितना नुकसान हुआ है। हवा बहने से आम के टिकोले भी काफी बर्बाद हुए हैं। तेज हवा बहने के कारण बिजली काट दी गई, इससे लोगों को परेशानी हुई।

उधर, मंगलवार को दिन का तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा। बताया जाता है कि अगले 48 से 72 घंटे में मौसम बदला-बदला नजर आएगा। जबकि इस अवधि में न्यूनतम तापमान 22-26 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस अवधि में गरज वाले बादल छाए रहने से चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत तो मिलेगी। लेकिन इस अवधि में गरज वाले बादल के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।

Share