
पूर्व विधायक के स्टाफ से लूटा गया बैग बरामद, लुटेरों का फिलहाल कोई सुराग नहीं।
दरभंगा: सोमवार की रात शहर के विश्वविधालय थानाक्षेत्र अन्तर्गत बालूघाट मोहल्ला में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी के स्टाफ से हुई लूट की घटना में लुटा गया बैग बरामद हो गया है। बैग के विषय मे पूर्व विधायक ने बताया कि मंगलवार की सुबह मब्बी के निकट सड़क किनारे बैग फेंका हुआ मिला। वहीं सामान भी बिखरा था। उन्होंने बताया कि बैग में रुपए नहीं थे। उस बैग में सिर्फ रसीद और दुकान की चाभी ही था।
हालांकि घटना के बाद देर रात तक पुलिस मब्बी सहित अन्य जगहों पर बैग की तलाश की मगर सुबह में जब पुलिस की ओर

से पीड़ित पक्ष को कॉल किया गया तो बताया गया कि बैग मब्बी पुल के निकट फेंका मिला।
बताते चलें कि जिस तरह से घटना हुई है और बाजार समिति से ही पीछा कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया, उससे यह बात तो तय लगती है कि लाइनर बाजार समिति से ही लगा था। वहां पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अमर नाथ गामी के बड़े भाई विजय गामी का बड़ा गल्ला व्यवसाय का दुकान है।

