Home Featured प्रतिकुलपति ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण।
Featured - मुख्य - April 19, 2022

प्रतिकुलपति ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण।

दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो0 सिद्धार्थ शंकर सिंह ने मंगलवार को परीक्षा केंद्र मअ रमेश्वरलता का औचक निरीक्षण किया। शिक्षा शास्त्री प्रथम वर्षीय परीक्षा की पहली पाली के निरीक्षण के अवसर पर केन्द्राधीक्षक डाॅ. दिनेश झा, पर्यवेक्षक प्रो. दिलीप कुमार झा, डाॅ. कुलानन्द झा तथा वीक्षक उपस्थित रहे।

पीआरओ निशिकांत के अनुसार मंगलवार को चतुर्थ पत्र में भाषा शिक्षण की परीक्षा थी। पहली पाली में 59 तथा दूसरी पाली में 18 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त देखकर प्रतिकुलपति संतुष्ट दिखे।

Share