Home Featured सांसद ने किया आयुष्मान भारत प्रखंड स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन।
Featured - मुख्य - April 19, 2022

सांसद ने किया आयुष्मान भारत प्रखंड स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन।

दरभंगा: मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने गौड़ाबौराम प्रखंड के उपस्वास्थ्य केन्द्र नाड़ी में लगे आयुष्मान भारत प्रखंड स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने वहां आमलोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवा का जानकारी ली।

वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि अभी हमलोग आजादी का 75वां साल मना रहे है और

Advertisement

भारत की विकास यात्रा एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य जो कि मूलभूत सुविधाओं में से एक है, इसे मजबूत करने हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सबसे अधिक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके प्रति काफी संवेदनशील और गंभीर हैं। उन्होंने ने कहा की देश में पिछले सात वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में जितना परिवर्तन हुआ है , वह काफी ऐतिहासिक है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को किफायती बनाने और इसकी सुलभता को अगले स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है, इसको देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार आधुनिक प्रौद्योगिकी

Advertisement

के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है।

सांसद ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों के स्वास्थ्य हित में एक सपना देखा था, जिसे साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसे मिशन की शुरुआत की है, जिसमें भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की बहुत बड़ी ताकत है।

सांसद ने आयुष्मान भारत का जिक्र करते हुए कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज की सुविधा मुहैया कराता है।

सांसद डॉ ठाकुर ने चिकित्सकों तथा चिकित्साकर्मियो को आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील होने की नसीहत देते हुए कहा कि

Advertisement

स्वास्थ्य सेवा में तत्पर चिकित्सक तथा कर्मी ईश्वर का दूसरा रूप समझे जाते हैं इसलिए वे लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझे तथा आम नागरिकों के प्रति जिम्मेदार बनें।

इस कार्यक्रम में डॉ. एके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल किशोर प्रसाद, डॉ रामजी वर्मा,डॉ वसंत राम, डॉ राधाकृष्ण झा, डॉ अर्चना कुमारी, बीएचएम प्रदीप सिन्हा, बीसीएम संतोष भगत, जिला परिषद सदस्य अजय यादव, छेदी साहु, मुखिया रश्मि चौधरी, रंजीत सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता माधव कुमार वत्स, महावीर सिंह, इन्द्रेश झा, रतन मिश्रा, बिटटू झा, शंकर झा, पवन झा,प्रवीण कुँवर, चंदन झा, शुभम मिश्रा एवं प्रखंड की एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share