
स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं ईंधन को सुरक्षित रखने केलिए पीसीआरए द्वारा साइकिल रैली का आयोजन।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को एक साईकिल रैली ‘साइक्लोथान-2022’ का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं ईंधन को सुरक्षित रखने केलिए पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ की तरफ से आयोजित इस साईकिल रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
ईंधन और पर्यावरण को बचाने का संदेश देकर निकाली गई साईकिल रैली में प्रत्येक प्रतिभागी को एक-एक किट प्रदान की गई। सभी ने एक जैसा ड्रेस और टोपी पहन कर साईकिल रैली में भाग लिया। सुबह के छह बजते ही प्रतिभागी ग्राउंड पर पहुंचने

लगे थे, जहां पर पहले प्रतिभागियों को व्यायाम करवाया गया। उसके बाद आठ बजे से साईकिल रैली का शुभारंभ किया गया।
जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक राज ने साईकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली लहेरियासराय स्थित शिक्षा विभाग के स्थापना शाखा परिसर से निकलकर डीएम आवास, शनि मंदिर होते हुए पुनः स्थापना शाखा पहुंच कर संपन्न हुई।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में ईंधन की बचत और पर्यावरण के संरक्षण के लिए जरूरी है कि लोग साईकिल चलाएं। साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी साईकिल चलाना उपयोगी है। पिछले तीन दशक से ईंधन सहित ऊर्जा के अन्य स्त्रोत काफी कम हो रहे हैं। इनका दुरुपयोग करने की बजाय सदुपयोग की जरूरत ज्यादा महसूस की जा रही है।
भविष्य में ईंधन की उपलब्धता पर चिंता वयक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय जगहों पर जाने के लिए हमें साइकिल चलानी

चाहिए, ताकि उनसे सेहत भी बनी रहे और ईंधन के साथ पर्यावरण का संरक्षण भी होता रहे।

