
एकबार फिर एसएसपी ने आठ थानेदारों को किया इधर से उधर।
दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार लगातार पुलिस महकमे में फेरबदल कर पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त करने में लगे हैं। इसी कड़ी में एकबार फिर बुधवार की देर शाम उन्होंने आदेश जारी कर आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है।
निर्गत आदेश के अनुसार घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आशुतोष झा को बहेड़ी थाने की कमान सौंपी गयी है। वहीं, केवटी थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव को बहेड़ी थाने के अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान व अतिरिक्त प्रभार, विधि व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है।
प्रभारी, मद्य निषेध कोषांग, एसएसपी कार्यालय परमानंद लाल कर्ण को घनश्यामपुर थाने की कमान सौंपी गयी है। बहादुरपुर थाने में तैनात रानी कुमारी को केवटी थानाध्यक्ष बनाया गया है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार को कुशेश्वरस्थान थाने की

कमान सौंपी गयी है। मब्बी ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार को सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बनाया गया है। बहेड़ा थाने में तैनात राज कुमार सिंह को मब्बी ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार बिशनपुर थाने में तैनात संतोष कुमार को भालपट्टी ओपी अध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है।
एसएसपी ने यह फेरबदल तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने, थानाध्यक्ष का पद रिक्त रहने तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया है।

