
एसएसपी ने किया हायाघाट थाना का औचक निरीक्षण।
दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक पुलिस की कार्यशैली को दुरुस्त करने कवायद में लगातार लगे दिख रहे हैं। निलंबन एवं ट्रांसफर आदि के बाद अब थानों का औचक निरीक्षण करने भी पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में एसएसपी अवकाश कुमार ने बुधवार को हायाघाट थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू

करने के लिए क्षेत्र में जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की समीक्षा की।
मौके पर एएसआई बाबूधन राम, हरिशंकर, सुनील कुमार राम, नीतू कुमारी, एसआई अजित कुमार आदि पुलिसकर्मी भी थे।

