Home Featured जीएम रोड कांड की पीड़िता ने केस डायरी पर उठाया सवाल, मंत्री और डॉक्टर पर लगाया आरोपियों को बचाने आरोप।
Featured - मुख्य - April 20, 2022

जीएम रोड कांड की पीड़िता ने केस डायरी पर उठाया सवाल, मंत्री और डॉक्टर पर लगाया आरोपियों को बचाने आरोप।

दरभंगा: शहर के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत जीएम रोड में गत 10 फरवरी को तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर देने की घटना ने पूरे प्रदेश में सनसनी मचा दी थी। जीएम रोड में एक जमीन और मकान पर कब्जे के लिए भू-माफिया ने इस वारदात को अंजाम दिया था। अब भी जिंदा जलाकर मारे गए तीन लोगों के परिवार में जान का खौफ बरकरार है। पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने बिहार सरकार के एक मंत्री पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवार ने कहा कि इस कद्दावर मंत्री और एक बड़े डॉक्टर के दबाव में पुलिस आरोपी शिवकुमार झा को बचाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि केस डायरी बदल दी गई है। साथ ही पूरे कांड को करवाने में कपिलेश्वर सिंह की भूमिका

Advertisement

की भी कोई चर्चा तक नही है। पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वे आमरण अनशन कर जान दे देंगे।

पीड़ित परिवार की जिंदा बची सदस्य निक्की झा ने कहा कि पुलिस ने इस केस की डायरी को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि इस डायरी में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर मन माफिक बयान लिख दिया गया है। यहां तक कि मृतकों की ओर से मरने से पहले पीएमसीएच और डीएमसीएच में दिए गए बयान भी बदल दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपी शिवकुमार झा को बचाने केलिए मंत्री और शहर के एक बड़े डॉक्टर के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। अगर शिवकुमार झा को जमानत मिलती है तो जिंदा बची मां-बेटी की जान को भी खतरा है। उन्होंने कहा कि वे लोग

Advertisement

शिवकुमार झा के हाथों मरने से बेहतर आमरण अनशन कर जान दे देना चाहेंगे। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे लोग जान दे देंगे।

बताते चलें कि इसी साल 10 फरवरी को भू-माफियाओं ने एक मकान और जमीन कब्जाने के लिए परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जला दिया गया था। भू-माफिया ने उनके घर को बुलडोजर से जबरन ढहाने की कोशिश की थी। इस आगजनी में झुलसे तीन लोगों की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एक महिला के पेट में पल रहे बच्चे की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इलाज के क्रम में पीएमसीएच पटना में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी शिवकुमार झा समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी शिवकुमार झा अभी जेल में बंद हैं।

Share