Home Featured दरभंगा को मिला 2021 का उत्कृष्ट लोक प्रशासन का पुरस्कार, प्रधानमंत्री ने दरभंगा के डीएम को किया पुरस्कृत।

दरभंगा को मिला 2021 का उत्कृष्ट लोक प्रशासन का पुरस्कार, प्रधानमंत्री ने दरभंगा के डीएम को किया पुरस्कृत।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: भारतीय सिविक सेवा दिवस पर गुरुवत को दरभंगा जिला को एक बड़ी उपब्धि हासिल हुई है। एक जिला एक उत्पाद ‘मखाना’ को लेकर दरभंगा जिला को 2021 का उत्कृष्ट लोक प्रशासन का पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन को सौंपा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दरभंगा जिला प्रशासन ने “एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मखाना” को लेकर

Advertisement

दरभंगा के किसानों को प्रशिक्षित किया तथा मखाना का प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देकर मखाना का उत्पादन, कारोबार और लाभ में अभूतपूर्व बृद्धि की। इसका सीधा लाभ दरभंगा के कृषकों को और उद्यमियों को मिल रहा है। मखाना कृषकों एवं उद्यमियों के सहयोग से जिले के समग्र विकास में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए तथा प्रयासों को परिणामों में बदलने के लिए 15वां सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत सरकार के लोक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा जिला को प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन -2021 के पुरुस्कार से नवाजा गया है।

दरभंगा जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी राजीव रौशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से पुरस्कार प्रदान किया गया।

Share