Home Featured जम्मू कश्मीर के आईएएस नवीन चौधरी के मझौलिया स्थित पैतृक आवास पर सीबीआई के रेड की खबर से हड़कम्प!
Featured - मुख्य - April 21, 2022

जम्मू कश्मीर के आईएएस नवीन चौधरी के मझौलिया स्थित पैतृक आवास पर सीबीआई के रेड की खबर से हड़कम्प!

दरभंगा: जम्मू-कश्मीर सरकार में कृषि उत्पादन व किसान कल्याण विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात नवीन चौधरी के पैतृक गांव दरभंगा के मझौलिया स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने गुरुवार की सुबह छापेमारी की। इस दौरान एक महिला सहित आठ अधिकारियों की टीम ने नवीन के माता-पिता सहित सभी भाईयों के घर की भी सघन तलाशी ली। अति गोपनीय और औचक कार्रवाई होने से आस-पास के लोग भी कुछ समझते उससे पहले ही टीम वापस हो गई। इसके बाद पैतृक घर के मेन गेट को घरवालों ने बंद कर लिया। पहुंचने पर घरवालों से बात करने की कोशिश की गई। पर किसी ने कुछ खास नहीं बताया। हालांकि इस रेड कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

सूत्रों के मुताबिक वो चिनाब वैली प्रोजेक्ट्स कंशट्रक्शन लिमिटेड में भी निदेशक रह चुके हैं। नवीन चौधरी के जम्मू स्थित आवास समेत मुंबई, तिरुअनंतपुरम सहित पैतृक घर मझौलिया में एक

Advertisement

साथ की गई है। छापेमारी दौरान स्थानीय पुलिस से भी सहयोग नहीं लिया गया।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नवीन चार भाईयों में सबसे बड़े हैं। वो 1994 में सिविल सर्विस सेवा में जाने के बाद से हायाघाट गिनती के आईएएस हैं। सीबीआई की टीम आई थी। छापे में उन्हें कुछ भी नहीं मिला। पिछले साल 11 अप्रैल 2021 को पिताजी के श्राद्धकर्म में आए थे। उसके बाद उनसे बात तक नहीं है। छापेमारी किस बात को लेकर हो रही है, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिली।

बताते चलें कि हायाघाट प्रखंड के मझौलिया निवासी देवकांत चौधरी और वैदेही चौधरी के पुत्र व 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन चौधरी जम्मू-कश्मीर के पहले स्थाई निवासी बनते ही पूरे देश में चर्चित हो गए थे। जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि उत्पादन और किसान कल्याण विभाग में प्रधान सचिव पद पर तैनात नवीन चौधरी ने जम्मू के बाहू तहसीलदार कार्यालय में डोमिसाइल सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था। इस आवेदन के बाद 24 जून 2020 को बाहू तहसील के तहसीलदार रोहित शर्मा ने नवीन को जम्मू-कश्मीर का पहला डोमिसाइल

Advertisement

सर्टिफिकेट जारी किया गया था। इसके साथ ही दूसरे राज्य से आने वाले नवीन जम्मू-कश्मीर के पहले स्थायी निवासी बन गए । नवीन चौधरी को यह सर्टिफिकेट जम्मू-कश्मीर ग्रांट डोमिसाइल सर्टिफिकेट (प्रोसिजर) रूल्स 2020 के नियम 5 के तहत जारी किया गया था।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के अंत के बाद जम्मू-कश्मीर में नए डोमिसाइल कानून (संशोधन) को मंजूरी दी थी। इसके तहत 15 साल से जम्मू-कश्मीर में रहने वालों अथवा वहां सात साल तक पढ़ाई करने वाले लोगों को स्थाई निवासी के रूप

Advertisement

में मान्यता दी गई थी।

आईएएस अधिकारी नवीन चौधरी पिछले 26 वर्षों से जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवा दे रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मझौलिया के बुनियादी विद्यालय में ही हुई थी। उन्होंने दसवीं की परीक्षा आनंदपुर के ललितेश्वर मधुसूदन उच्च विद्यालय से पास करने के बाद पटना यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र से स्नातक प्रतिष्ठा की डिग्री हासिल की थी।

Share