Home Featured राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलह योग्य मामलों का करवाएं निष्पादन: जावेद आलम।
Featured - मुख्य - April 21, 2022

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलह योग्य मामलों का करवाएं निष्पादन: जावेद आलम।

दरभंगा: आगामी 14 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलह योग्य मामलों के निष्पादन कराने को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम ने व्यवहार न्यायालय परिसर में बेनीपुर अधिवक्ता संघ के सदस्यों एवं बेनीपुर तथा बिरौल अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की।

अधिवक्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिवक्ताओं का भरपूर सहयोग मिलता है जिससे हमलोग अधिक से अधिक सुलह योग्य मुकदमों का निपटारा कराते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए आप गरीब मुवक्किलों का भला कर सकते हैं। उनके मुकदमों का निपटारा

Advertisement

कराकर उनके समय और धन की बचत कराते हुए पक्षकारों के आपसी मतभेद को दूर करा सकते हैं।

दूसरी ओर सभी थानाध्यक्षों को लोक अदालत के मद्देनजर दिशा निर्देश दिया गया। सचिव श्री आलम ने थानाध्यक्षों से कहा कि न्यायालय से नोटिस अधिक मात्रा में पक्षकारों को भेजा जाता है परंतु पक्षकारों की उपस्थिति लोक अदालत में उस अनुपात में नहीं हो पाता है। इसलिए नोटिस के तामिले पर विशेष ध्यान दें तथा पक्षकारों को अपने स्तर से भी लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। साथ ही यदि किसी पक्षकार को कोई दुविधा हो

Advertisement

तो उसे संबंधित न्यायालय या लोक अदालत कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दें।

इस अवसर पर बेनीपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चक्रपाणि चौधरी, महासचिव सुशील कुमार चौधरी, पैनल अधिवक्तागण एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Share