
थानों के विधि व्यवस्था का हाल जानने दरभंगा पहुँचे लॉ एंड आर्डर के एडीजी संजय सिंह।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: अपराध नियंत्रण के साथ समाज में अमन चैन कायम रखने के लिए सरकार के निर्देश पर पुलिस आलाधिकारी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न थानों का भी दौरा कर रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के थानों के लॉ एंड आर्डर का हाल जाने लॉ एंड आर्डर बिहार के एडीजी संजय सिंह दरभंगा पहुंचे।
उन्होंने दरभंगा जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के साथ जिले के कई थानों में जाकर दर्ज आपराधिक कांडों की समीक्षा की एवं पुलिसिंग में आ रही समस्याओं को जानने का

प्रयास किया। उन्होंने एसएसपी अवकाश कुमार की मौजूदगी में दर्ज आपराधिक मामलों एवं निष्पादन की समीक्षा की।
मौके पर मौजूद अधिकारियों को केस के ससमय निष्पादन कर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने में सहयोगी बनने का निर्देश दिया। भूमि विवाद के मामलों पर विशेष जोर देते हुए इसके निपटारे के विषय मे विस्तार से उन्होंने जानकारी हासिल की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीजी ने थाना क्षेत्र के आपराधिक इतिहास वाले बदमाशों, दर्ज कांड, लंबित कांड, निष्पादन की अद्यतन स्थिति, एससी एसटी एक्ट में दर्ज कांड के अलावा मद्य निषेध मामले में दर्ज कांडों के

आरोपितों की गिरफ्तारी आदि की विस्तृत जानकारी ली। आपराधिक मामले के अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं गश्ती व्यवस्था का हाल भी जाना।
इस दौरान उन्होंने पुलिसिंग में थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों को आने वाली कठिनाइयों के विषय में भी उपस्थित पदाधिकारियों से पूछा और समाधान केलिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
दरभंगा में ट्रैफिक की समस्या में सुधार की आवश्यकता को भी उन्होंने माना तथा इसे दूर करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भी आश्वासन दिया।

