
दरभंगा को उत्कृष्ट लोक प्रशासन -2021 का पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने डीडीसी को किया पुरस्कृत।
दरभंगा: एक जिला-एक उत्पाद में दरभंगा अव्वल रहा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से डीएम राजीव रौशन को पुरस्कृत किये गए, वहीं केंद्र सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत मखाना के विकास के लिए किये गए बेहतर काम के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दरभंगा जिले को उत्कृष्ट लोक प्रशासन -2021 का पुरस्कार प्रदान किया। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को पटना के अधिवेशन भवन में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा जिला प्रशासन की ओर से डीडीसी तनय सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री से यह पुरस्कार ग्रहण किया।
दरभंगा जिले को मिले इस उपलब्धि पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज उनके और दरभंगा सहित समस्त मिथिलावासियों के लिए गर्व का दिन है। सांसद ने

कहा कि वे दशकों पूर्व से मखाना के समुचित उत्पादन, विकास एवं व्यापार की व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर प्रयासरत रहे हैं। आज उनका वह सपना साकार हो रहा है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी स्वयं मिथिला के इतिहास, धरोहर, खान-पान व संस्कृति सहित कई चीजों को नजदीक से समझने के इच्छुक रहे हैं।

