
एमएसयू ने किया जिला टीम का पुनर्गठन।
दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने दरभंगा जिला टीम का पुनर्गठन किया है। गुरुवार को यह जानकारी देते हुए एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने बताया कि दरभंगा जिला टीम की घोषणा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की है।
इसमें सर्वसम्मति से एक बार फिर से नगर अध्यक्ष के रूप में अर्जुन कुमार दास का चयन किया गया है। दरभंगा जिला उपाध्यक्ष पद पर विश्वविद्यालय के छात्र नेता दिवाकर मिश्रा व अमित मिश्र को नियुक्त किया गया है। सचिव के पद पर प्रवीण कुमार व नीतीश पोद्दार को नियुक्त किया गया है। प्रधान सचिव

के रूप में अभिजीत कश्यप, भरत महापात्र व त्रिभुवन पाण्डेय को नियुक्ति दिया गया है। कोषाध्यक्ष नीरज भारद्वाज को बनाया गया है। सोशल मीडिया व आईटी सेल प्रभारी चंदू मिश्र, किशन कुमार व गौतम कुमार को बनाया गया है।
जिला प्रवक्ता के रूप में मुरारी कुमार व सुनील कुमार को नियुक्त किया गया है। दरभंगा संगठन मंत्री के रूप में कन्हैया कुमार आजाद कुमार व नीरज भारद्वाज को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि संगठन दरभंगा में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, दरभंगा एम्स, चीनी मिल पेपर मिल सूत मिल जूट मिल, एलएनएमयू, डीएमसीएच, सरकारी स्कूल, सरकारी हॉस्पटल में अच्छी व्यस्था के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
सभी नए सदस्यों ने संगठन के विचारधारा पर काम करने की प्रतिबद्धता दिखाते हुए कहा कि संगठन जो भी प्रभार देगा उसपर खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

