Home Featured वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की सांसद ने की अपील।
Featured - मुख्य - April 21, 2022

वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की सांसद ने की अपील।

दरभंगा: दरभंगा के सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने आगामी 23 अप्रैल को भोजपुर के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इसके निमित्त चल रही तैयारी को लेकर सांसद ने गुरुवार को हनुमाननगर, किरतपुर, बिरौल सहित कई प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व जनसंपर्क किया।

सांसद ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। सिर्फ दरभंगा से पांच हजार से

Advertisement

अधिक लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह विजयोत्सव विश्व में अपने आप में अद्वितीय होगा जो विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं व आम जन में काफी उत्साह है। सांसद के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला प्रवक्ता माधव कुमार वत्स, कौशलेन्द्र आचार्य, मिथिलेश शर्मा, नवल आचार्य, अमरेन्द्र ठाकुर, दीपक आचार्य, दुर्गानंद चौधरी, सुनील झा, सुमनजी आचार्य आदि थे।

Share