Home Featured मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह की तैयारियों को लेकर सांसद से मिले डा बैजू।
Featured - मुख्य - April 21, 2022

मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह की तैयारियों को लेकर सांसद से मिले डा बैजू।

दरभंगा: विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में चालू वर्ष के नवंबर महीने में 6, 7 एवं 8 तारीख को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने सांसद डा गोपाल जी ठाकुर से मुलाकात की. इस दौरान स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह को ऐतिहासिक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर गहन विमर्श किया गया. बता दें कि दरभंगा के सांसद डा गोपाल जी ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा सीपी ठाकुर, मिथिला क्षेत्र के सभी मंत्रियों सहित लनामिवि के कुलपति प्रो सुरेन्द्र प्रताप सिंह को इस समारोह का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है जबकि सभी सांसदों एवं विधायकों के साथ साथ महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डा फुलो पासवान, प्रसिद्ध चिकित्सक डा एमके शुक्ला, पूर्व विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार चौधरी एवं डॉ विनोद कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा एवं एम एल एस एम कॉलेज के प्रधानाचार्य डा मंजू चतुर्वेदी, दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित यादव, डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्र सहित दरभंगा की मेयर व जिप अध्यक्ष को संरक्षक समिति में शामिल किया गया है.

जानकारी देते हुए संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करने के साथ ही मिथिला की गौरवशाली विरासत से नई पीढ़ी को रूबरू कराना इसका मुख्य उद्देश्य होगा. इस अवसर पर अनेक अप्रकाशित धरोहर

Advertisement

पांडुलिपियों के प्रकाशन के साथ ही आम पाठकों के पहुंच से बाहर हो रही धरोहर साहित्य सामग्रियों के प्रकाशन पर विशेष जोर रहेगा. उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह में मिथिला पेंटिंग एवं मिथिला की धरोहर कलाकृतियों को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक प्रदर्शनी के साथ साथ मिथिला के लजीज व्यंजनों का स्टाल भी लगाया जाएगा. जबकि इस ऐतिहासिक अवसर पर मिथिला के विभूतियों की कीर्ति के प्रदर्शन सहित विभिन्न दीर्घाओं का नाम उनके नाम से उल्लिखित किया जाएगा.
मौके पर सांसद डा गोपाल जी ठाकुर ने इस अभूतपूर्व आयोजन को यादगार बनाने के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया. साथ ही, सभी मिथिला वासी एवं प्रवासी मैथिल से इसकी सफलता के लिए पूर्ण मनोयोग से तैयार रहने की जरूरत पर बल देते हुए इस आयोजन हेतु एक महीना का वेतन सहयोग राशि के रूप में देने की बात दोहराई. उन्होंने कहा कि मिथिला संस्कारों, लोक व्यवहारों एवं विचारों की भूमि सदियों से रहती

Advertisement

आई है. यह ना सिर्फ अवतारों की भूमि रही है, बल्कि हमेशा से दर्शन व सूजन की भूमि के रूप में भी इसकी विश्व स्तर पर ख्याति रही है. इसलिए मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती समारोह के सफलता की जवाबदेही हम सभी मिथिला वासियों की है और इसके लिए सभी को खुले मन से मातृभूमि व मातृभाषा के उत्कर्ष के लिए आगे आना चाहिए.

मुलाकात के दौरान डा बैजू ने संस्थान के तत्वावधान में आगामी 10 मई को एमएमटीएम कॉलेज के सभागार में आयोजित हो रहे माँ जानकी पूजनोत्सव समारोह के लिए सांसद को आमंत्रित किया. जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान की. मुलाकात के दौरान संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष डा गणेश कांत झा भी उनके साथ थे.

Share