Home Featured रोज पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन।
Featured - मुख्य - April 22, 2022

रोज पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शुक्रवार को शहर के चर्चित रोज पब्लिक स्कूल दरभंगा में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से मनोरंजक तरीक़े से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्यालय प्रांगण में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वन एवं पर्यावरण विभाग के रेंजर रंजीत कुमार एवं विद्यालय की निदेशिका डॉ अनुपमा झा ने वृक्षारोपण करके किया। तत्पश्चात् विद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण का संदेश देते हुए प्रभात फेरी लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजीत कुमार का स्वागत विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गान से किया। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आरके सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पाग एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जहां एक ओर छात्रों ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर पौधारोपण, नृत्य, पृथ्वी का इतिहास, रैली आदि गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और

Advertisement

पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ भी ली। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने धरती बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ अनुपमा झा ने अपने संबोधन में कहा कि आज जिस तरह से प्रकृति का दोहन हो रहा है, उससे वैश्विक स्तर पर हमारे भविष्य के लिए हमे चिंतित होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है ताकि बच्चे अभी से पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझ सकें।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आरके सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वन एवं पर्यावरण विभाग के रेंजर रंजीत कुमार ने इस तरह के आयोजनों की खुले दिल से प्रशंसा की। साथ ही सभी बच्चों को पृथ्वी दिवस के महत्व से अवगत कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के सहायक मैनेजर राकेश मिश्रा एवं विद्यालय के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्रमोद कुमार झा के द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Share