Home Featured दरभंगा में देर शाम आंधी तूफान के साथ आयी बारिश में जमकर गिरे ओले, मची अफरातफरी।
Featured - मुख्य - April 22, 2022

दरभंगा में देर शाम आंधी तूफान के साथ आयी बारिश में जमकर गिरे ओले, मची अफरातफरी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा शहर में शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तेज आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान छोटे आकार के ओले भी गिरे। करीब आधे घण्टे तक लगातार तेज आंधी के साथ हो रही बारिश के कारण बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गयी। इससे चारों ओर अंधेरा छा गया।

हालांकि जिले अधिकतर प्रखंडों में आंधी-बारिश का असर नहीं देखा गया। बिरौल प्रखंड क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है। जाले

Advertisement

प्रखंड क्षेत्र में आंधी-बारिश से शादी पंडालों को हल्की क्षति हुई है। आंधी-पानी से किसानों के खेत-खलिहान में काटकर रखी गयी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा साग-सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

जिस समय आंधी आयी, शहर में लोग बाजार खरीदारी केलिए निकले हुए थे। आंधी की गति को देख चारो तरफ अफरातफरी मचने लगी। लोग भागने लगे। कई दुकानदार भी शटर बंद कर भागने लगे।

Share